Breaking :
||लातेहार: मनिका में चार प्रवासी मजदूरों के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख||लातेहार-चतरा अंतरजिला चेक पोस्ट से भारी मात्रा में कैश बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की आशंका||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार
Friday, March 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड की इस पंचायत के मुखिया को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में रांची जिले के कांके प्रखंड की पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को सम्मानित किया। उनकी पंचायत में पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। खासकर पिठौरिया पंचायत के ग्रामीण इस सम्मान को पाकर काफी खुश हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गौरतलब है कि स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए स्वच्छता, तरल कचरा प्रबंधन, ओडीएफ प्लस गांव, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण (कैच द रैन) की श्रेणियों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधि स्वच्छ ग्राही नेचुरल लीडर को सम्मानित करने के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन नॉमिनेशन किया गया था। इस संबंध में रांची से मुखिया मुन्नी देवी को नामित किया गया था।

झारखंड की मुखिया सम्मानित