Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: नावागढ़ किला, ललमटिया डैम व बेतला में चिल्ड्रेन पार्क का कार्य अंतिम चरण में

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी व जिला खेल पदाधिकारी ने दी जानकारी

लातेहार : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार व जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा प्रेस वार्ता कर जिले में पर्यटन क्षेत्र के विकास की जानकारी दी गयी।

अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार एवं जिला खेल अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर जिलेवासियों को बधाई दी तथा जिले में पर्यटन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने ने बताया कि उपायुक्त अबु इमरान की सोच है कि जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाए, ताकि लातेहार जिले की पर्यटन क्षेत्र में अलग पहचान बन सके।

उन्होंने बताया सदर प्रखंड के नावागढ़ किला का सौंद्रीकरण कार्य अंतिम चरण में है, जबकि ललमटिया डैम का भी सुंदरीकरण किया रहा है। उन्होंने बताया कि बेतला में बच्चों के लिए चिल्डेन पार्क निर्माण कार्य आरंभ है, जो जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

एसडीओ शेखर कुमार ने जानकारी दी की जिले के कई पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना जिला प्रशासन के द्वारा बनाया गया है। चंदवा स्थित जगराहा डैम, लॉधफॉल समेत अन्य पर्यटन स्थलों के सौंद्रीकरण का कार्य जल्द ही आरंभ कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के में पर्यटन की संभावना को देखते हुए एक सौ युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया है एवं उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *