Sunday, April 20, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पलामू : चापाकल पर पानी भर रही नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में 25 मई को 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामला दर्ज होने पर आरोपी देवनाथ सिंह उर्फ देवनाथ कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि 25 मई को नाबालिग लड़की चापाकल पर पानी भर रही थी। इसी क्रम में देवनाथ सिंह मौके पर पहुंचा और नाबालिग का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपी नाबालिग को गांव के नदी किनारे ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने मनातू थाना को पूरे मामले की जानकारी दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था और अपने एक करीबी रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था, जिसका पता चलते ही पुलिस ने छापेमारी कर देवनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Palamu Latest Crime News