Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश||अब यात्रियों को मिली रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 24 सितंबर को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन||लातेहार: नेतरहाट के पर्यटन स्थलों में चल रही योजनाओं को जल्द पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश||झारखंड: गबन मामले में सहायक अभियंता के खिलाफ मुख्यमंत्री ने दी अभियोजन की मंजूरी||JSSC करायेगा स्टेनोग्राफर परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी||झारखंड: पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, छह पुलिसकर्मी निलंबित, SHO लाइन हाजिर||चार उपायुक्तों को मिली बढ़ते अपराध और नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण की शक्ति||पुलिस की मीडिया पॉलिसी को लेकर DGP ने जारी किया आदेश, अब मीडिया को ब्रीफ नहीं करेंगे पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी||पलामू: एमआरएमसीएच कर्मियों की लापरवाही से महिला की गयी जान
Thursday, September 21, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

तीन माह की गर्भवती महिला से छह अपराधियों ने पति के सामने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

पलामू : छह अपराधियों ने 22 साल की महिला के साथ उसके पति के सामने दुष्कर्म किया। महिला तीन माह की गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस ने सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के रहने वाले हैं।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया-भलवाही गांव में पहाड़ी के पास अपराधियों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला का ससुराल पाटन थाना क्षेत्र में हैं। पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो महिला घर छोड़कर मायके चली गई। पीड़िता के मामा लातेहार जिले के मनिका इलाके के रहने वाले हैं। वह पैदल ही मायके के लिए निकल गयी।

पति मोटरसाइकिल से पत्नी की तलाश में निकला। अपनी पत्नी को सतबरवा इलाके में घूमते देखा और रुक गया और घर जाने के लिए मनाने लगा। इसी बीच पीड़िता के पति का देवर भी वहां पहुंच गया और महिला को समझाने लगा। महिला जब घर जाने को तैयार हुई तो वे उसे अपने साथ घर ले जाने लगे। तीनों रात आठ बजे भलुआही घाटी पहुंचे। इस दौरान छह युवकों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट करते हुए बाइक व मोबाइल लूट लिया।

अपराधियों ने पति और देवर को अपने कब्जे में ले लिया और पहाड़ी की ओर एक स्टोन क्रेशर के पास ले गए. इसके बाद दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से महिला का देवर बेहोश हो गया। जबकि महिला के पति ने बेहोश होने का नाटक किया।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

अपराधियों को लगा कि जब दोनों बेहोश हो गए तो उन्हें पीटना बंद कर दिया। सभी अपराधियों ने महिला को चार घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता के पति को मौका मिला तो वह अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रहा। रास्ते में ही उन्हें पुलिस की एक पीसीआर वैन मिली। उसे घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में ही पीड़िता तीन महीने की गर्भवती बताई जा रही है। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा पूरे मामले की जानकारी लेने सतबरवा थाने पहुंचे हैं।