राज्य के अधिकारी करेंगे झारखंड के सरकारी स्कूलों का दौरा, देखिये किस अधिकारी को मिली किस जिले की जिम्मेदारी
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना उदेश्य
रांची : सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अधिकारी अब हर महीने कम से कम एक बार जिलों का दौरा करेंगे। इसको लेकर सभी 24 जिलों में प्रत्येक जिले की जिम्मेदारी निदेशक से लेकर अवर सचिव स्तर के अधिकारियों को दी गयी है। इसी क्रम में अधिकारी शिक्षा कार्यालयों एवं विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा योजनाओं की समीक्षा करेंगे और उसमें कमियों की जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे।
किस अधिकारी को किस जिले की मिली है जिम्मेदारी
प्राथमिक शिक्षा निदेशक चंद्रशेखर : हजारीबाग,
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुनील कुमार : रामगढ़,
संयुक्त सचिव कुमुद सहायक : पलामू,
राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी : रांची,
संयुक्त सचिव अक्षय कुमार सिंह: पूर्वी सिंहभूम,
संयुक्त सचिव अभिजीत सिन्हा: खूंटी,
उप सचिव ओमप्रकाश तिवारी : गढ़वा,
उप सचिव अरविंद कुमार सिंह : गुमला,
अवर सचिव अखिलेश कुमार पाण्डेय : चतरा,
अवर सचिव सरोजिनी कुमारी : धनबाद,
अवर सचिव विश्वनाथ झा: पाकुड़,
अवर सचिव जागो चौधरी : बोकारो,
अवर सचिव अनिल कुमार : जामताड़ा,
अवर सचिव प्रवीण केरकेट्टा : लोहरदगा,
प्रशासनिक अधिकारी जयंत कुमार मिश्रा : कोडरमा,
मामुकेश कुमार सिन्हा, विशेष कार्य अधिकारी, झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण: पश्चिमी सिंहभूम,
JCERT के उप निदेशक प्रदीप कुमार चौबे: देवघर,
उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा शिवेंद्र कुमार : सरायकेला-खरसावां,
सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा : गिरिडीह,
जेसीईआरटी के उप निदेशक बांके बिहारी साहिबगंज,
अभय शंकर, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा गोड्डा,
अवर सचिव, माध्यमिक शिक्षा किरण कुमारी : सिमडेगा,
अवर सचिव, प्राथमिक शिक्षा संतोष कुमार : लातेहार
एवं यूनिसेफ सलाहकार गौरव वर्मा : दुमका।
रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें