Tuesday, February 11, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल

हजारीबाग : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बादम गांव में असमाजिक तत्वों द्वारा भाजपा के मोटरसाइकिल रैली पर पथराव किया गया। इसके साथ ही रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की गयी। इस मारपीट में दो भाजपा कार्यकर्ता विक्की राणा और दिवाकर नायक घायल हो गए, जिन्हें बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

हजारीबाग भाजपा रैली की पर पथराव

ज्ञात हो कि मोटरसाइकिल रैली पर हमले के आरोप में बड़कागांव थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मोहम्मद मोंटी, मोहम्मद नासीब और जिसान खान शामिल हैं।

इनके अलावा 50 से 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया गई है। थाने में दिए गये आवेदन में कहा गया है कि नयाटांड़ मंगल बाजार से मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी थी जो वापसी के क्रम में बड़कागांव मस्जिद के पास से गुजर रही थी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों द्वारा नारा लगाये जाने लगा, जिसपर इन्होंने आपत्ति जतायी तो वे जाति सूचक संबोधन करते हुए मारपीट करने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गये।

हजारीबाग भाजपा की रैली पर पथराव