Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

हजारीबाग: पुआल में लगी आग, दो मासूम बच्चे जिंदा जले, पुलिस जांच में जुटी

हजारीबाग : जिले के बरकट्ठा प्रखंड के चेचकपी में एक घर में रखे पुआल में आग लगने से दो बच्चे जिंदा जल गये। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मरने वालों में साक्षी कुमारी (04) और अविनाश कुमार (03) हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम दोनों बच्चे पुआल में खेल रहे थे। इसी दौरान पुआल में आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों बच्चों की मौत हो गयी थी।

घटना की सूचना पर पहुंची बरकट्ठा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हजारीबाग न्यूज टुडे