Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Friday, April 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

नौकरानी के साथ क्रूरता के आरोप में निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार

रांची : घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया है।

निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा

बता दें कि सीमा पात्रा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद अब रांची पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि सीमा पात्रा को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घरेलू सहायिका को बेरहमी से प्रताड़ित करने का यह मामला इसी हफ्ते सामने आया था। मामला सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। सीमा पात्रा भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य थीं। वह एक पूर्व नौकरशाह की पत्नी भी हैं। उनके पति महेश्वर पात्रा एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।

पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि हम मामला दर्ज होने के बाद जल्द ही सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर सकते हैं। इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

यह भी पता चला कि सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने पीड़िता की मदद की थी। सूचना पुलिस तक पहुंचने के बाद पीड़िता को भयानक प्रताड़ना से बचाया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

आपको बता दें कि एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि सीमा पात्रा ने उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया। भारी दर्द के बीच महिला ने वीडियो में कहा था कि उसे गर्म तवे और डंडों से पीटा गया और उसके दांत तोड़े गए। उसे फर्श से पेशाब चाटने के लिए भी कहा गया। पीड़िता ने कहा था कि उसे ‘सजा’ के रूप में प्रताड़ित किया गया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी गलतियां क्या थीं।