Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

लातेहार: बंद पड़े अभिजीत पावर प्लांट के सुरक्षा गार्ड की संदेहास्पद मौत, जांच जारी

लातेहार : जिले के चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत स्थित बंद पड़े अभिजीत पावर प्लांट में कार्यरत सुरक्षा गार्ड नागेंद्र दुबे पिता दिलबहार दुबे (मनातू, पलामू) ने शुक्रवार की दोपहर खुद का गला काट लिया। सुरक्षा कंपनी के पर्यवेक्षक जनार्दन पांडेय व गार्ड नरेंद्र सिंह उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसका भाई जितेंद्र दुबे उसे अपने घर ले गया। उसकी गंभीर हालत को देख परिजन उसे तुरंत डाल्टनगंज ले गये जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। उसने ऐसा क्यों किया यह पता नहीं चल सका है। मामला संदिग्ध बना हुआ है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि नागेंद्र की ड्यूटी शुक्रवार दोपहर 2 बजे से थी। दोपहर 1 बजे सुपरवाइजर जनार्दन पाण्डेय व गार्ड नरेंद्र सिंह परिसर स्थित उनके आवास पर उन्हें इसकी सूचना देने पहुंचे, जहां वह दर्द से कराह रहा था। उसकी आवाज सुनकर दोनों चौंक गये। दरवाजा खटखटाया तो घायल नागेंद्र ने दरवाजा खोला। दोनों ने देखा कि उसका गला कटा हुआ है। अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा है। पूछने पर उसने बताया कि उसे चोट लगी है। सुपरवाइजर ने मामले की जानकारी कंपनी के एएसओ रामाशीष पाठक को दी और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले गये।

इधर, घटना की जानकारी चंदवा थाने को भी दे दी गयी है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा गार्ड की मौत की सूचना मिली है। अब तो परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंदवा अभिजीत पावर प्लांट