Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पेड़ से लटका मिला नवविवाहित का शव, दो माह पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह, लातेहार में है मायका

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के गनके जंगल में गुरुवार को पुलिस ने एक नवविवाहिता का शव जंगल में पेड़ से लटका बरामद किया है। महिला की पहचान रवि रंजन ठाकुर की पत्नी ललिता देवी (21 ) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शरू कर दी है।

thenewssense.in

मृतका का ससुराल सुआ गांव में है। जबकि उसका मायका लातेहार जिले के बारियातू में है। ललिता ने परिवार के विरुद्ध जाकर दो महीने पहले रवि रंजन ठाकुर से अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग डालटनगंज के लिए रवाना हो गये हैं। प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया की ललिता देवी ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार ललिता देवी को उसके पति और सास प्रताड़ित किया करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताया जाता है कि रंजन और ललिता पढ़ाई के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे और दोनों परिवार के विरुद्ध जाकर दो महीने पहले अंतर्जातीय प्रेम विवाह कर लिया था।