Sunday, April 20, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र की एक महिला ने लातेहार एसपी अंजनी अंजन से न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में महिला ने थाना क्षेत्र के जुंगुर गांव निवासी अनु कुमार रवि पिता मनु राम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

महिला ने आवेदन में बताया है कि 15 जनवरी की रात करीब साढ़े सात बजे वह नदी किनारे से घर लौट रही थी। इसी बीच पूर्व से घात लगाकर बैठे अनु कुमार रवि ने उसे जोर-जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। वह जोर-जोर से चिल्लाई लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी।

उसने आगे बताया है कि उक्त युवक ने इस दौरान उसके चेहरे पर पट्टी बांध दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने जान से मारने की धमकी दी और घटना की जानकारी किसी को न देने की चेतावनी दी।

इस हादसे के बाद वह काफी डरी हुई थी, जिसके चलते उसने पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी। बाद में महिला ने पुलिस को सूचित करने का फैसला किया और लातेहार महिला थाने व एसपी के समक्ष आवेदन कर न्याय की गुहार लगाई।