Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Friday, March 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरबालूमाथलातेहार

लातेहार: फिर एक महिला ने इलाज के बहाने डॉक्टर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गोनिया गांव की एक महिला ने बालूमाथ के जनता सेवा सदन के चिकित्सक डॉक्टर टेकनारायण कुमार साह पर इलाज का झांसा देकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दिये गये आवेदन में महिला ने बताया है कि मंगलवार को वह पेट दर्द के कारण इलाज के लिए जनता सेवा सदन गई थी। इसके बाद डॉ. टेकनारायण कुमार साह इलाज के बहाने उसे एक कमरे में ले गए। वहां जनता सेवा सदन का मालिक अर्जुन साव पहले से मौजूद था।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

महिला ने आगे बताया है कि इसके बाद दोनों उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद जब वह शोर मचाते हुए वहां से भागने लगी तो अर्जुन साव की मां शीला देवी वहां आ गईं और उसे वहां से जाने से रोकने लगीं। वह किसी तरह वहां से भागी। इसी क्रम में उसकी अंगूठी शीला देवी के हाथ में रह गई। महिला ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।