Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज और गर्म रहेगा। धूप तेज होगी, तापमान बढ़ेगा और राज्य के कई हिस्सों में लू चलेगी। हल्की बारिश से भले ही कुछ जिलों के तापमान में गिरावट आयी है, लेकिन मौसम विभाग लगातार लू को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है।

अपील की कि इस मौसम में सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से धूप में न निकलें और बढ़ते तापमान में खुद को सुरक्षित रखें। झारखंड के जिन इलाकों में तापमान बढ़ रहा है, वहीं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे इलाके हैं, जहां तापमान बढ़ रहा है। इन इलाकों में देवघर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री के आंकड़े को पार कर रहा है।

गढ़वा में 40.7, गिरिडीह में 40.2, गोड्डा में 43.4, पाकुड़ में 41.7, साहिबगंज में 40.3, पूर्वी सिंहभूम में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी चेतावनी दी है कि तापमान बढ़ने से लू और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि आठ जून तक झारखंड के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 10 जून तक का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को कुछ जिलों में बारिश हुई। रांची से सटे खूंटी जिले में 6.5 मिमी बारिश के बाद तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आयी है। खूंटी का तापमान आज 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया।

Jharkhand weather News Today