Tuesday, February 11, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में आफत की बारिश: बाइक सवार भाइयों पर गिरा विशाल पेड़, एक की मौत, दूसरा गंभीर

लातेहार : जिले में लगातार हो रही बारिश ने एक बाइक सवार युवक की जान लेली, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, चंदवा थाना क्षेत्र के कुजरी गांव के निकट सोमवार की शाम रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो भाइयों पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इसमें राहुल तुरी (25) की मौत हो गयी। जबकि दूसरा भाई सुधीर तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों लोहरदगा के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई बाइक पर सवार होकर बालूमाथ से चंदवा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक कुजरी गांव के पास एक बड़ा सा पेड़ बाइक पर गिर गया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदवा पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को चंदवा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुधीर को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

इधर, लातेहार जिला मुख्यालय में भी सोमवार देर शाम भारी बारिश के कारण एनएच 39 पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे सड़क पर 1 घंटे से अधिक समय तक यातायात अवरुद्ध रहा।

Chandwa Latehar Latest News