Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पलामू में दो दोस्तों ने लगाई फांसी, बरवाडीह में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Two friends hanged in Palamu

पलामू/लातेहार : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चरई पंचायत के सिघना गांव में दो युवकों के शव फंदे से लटके मिले, जबकि लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी चरखा रानी पहाड़ी से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला।

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में मिले शव की पहचान सिघना निवासी चनर भुइयां का पुत्र सुड्डू भुइयां (16) व सुदामा भुइयां का पुत्र रामजन्म भुइयां (20) के रूप में हुई है। सुड्डू और रामजन्म दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों की अचानक से आत्महत्या करने से गांव में मातम छाया है। रोने से परिवार का हाल बेहाल है।

पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

इधर, बरवाडीह केचकी चरखा रानी पहाड़ी से मिला शव कचनपुर निवासी सुधीर सिंह का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *