Breaking :
||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली, हथियार बरामद

सरायकेला में झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जिला पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान में दो नक्सली मारे गये हैं। दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है। सुरक्षा बलों ने मौके से एक हथियार को भी बरामद किया है। हालांकि अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा के दस्ते के खिलाफ जिला पुलिस व सुरक्षाबलों की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के बाद से अनल का यह नक्सली दस्ता घने जंगल में छिपा है। इस दस्ते में गुदा दा के अलावा कई इनामी नक्सली भी मौजूद हैं। फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। वहीं, नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग भी हुई है। जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई है, वह 3 जिले पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और खूंटी जिले का ट्राइजंक्शन बताया जाता है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मारे गए दोनों नक्सलियों के शव के साथ ही हथियार और रोजमर्रा का सामान भी बरामद किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस ऑपरेशन में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला पुलिस बलों के अलावा कोबरा बटालियन के जवान भी शामिल थे। गौरतलब है कि एक करोड़ इनामी अनल दा के दस्ते की तलाश में पुलिस व सुरक्षा बल पिछले एक सप्ताह से विभिन्न जंगलों में अभियान चला रहे थे। इसी क्रम में सुबह करीब साढ़े चार बजे करीब 35-40 सदस्यों के इस दस्ते से मुठभेड़ हो गई। इस दस्ते में 15 से 25 लाख तक की इनामी राशि वाले नक्सली भी मौजूद हैं।