Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू के लहलहे में अनियंत्रित कार ने महिला समेत दो को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

पलामू : जिले के मेदिनीनगर सदर प्रखंड व सतबरवा थाना क्षेत्र के लहलहे गांव के रजहारा पावरग्रिड के पास गांव की ओर जाने वाली मोड़ पर शुक्रवार की शाम अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में देवंती देवी (50) पति मंदीप चौधरी को मेदिनीनगर एमएमसीएच के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रंजीत तिवारी (50) को रिम्स के चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित किया। मेदिनीनगर के एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव को शनिवार को परिजनों को सौंप दिया है। जिनका अंतिम संस्कार लहलहे पंचायत सचिवालय के पीछे मलय नदी तट पर किया गया। इस दौरान गांव में मातम का माहौल था।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया जाता है कि रजहारा पावर ग्रिड के सामने होटल में खाने पीने के बाद मोड़ पर एक होटल पर करीब 10 मिनट तक एक कार रुकी रही। इसके बाद वह कार बारी मोड़ गयी जहां से घुमाने के बाद राजहरा गांव की ओर जाने लगी इसी दौरान मोड़ पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद अनियंत्रित कार 200 मीटर खेत में जाकर रुकी।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। घटना में शामिल डिजायर कार को जब्त कर लिया गया है। चालक अरुण पाल को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वही सिंदुरिया गांव के मो. अनवर व किशोर चौधरी भी घायलों में शामिल है।

पूर्व मंत्री ने संवेदना प्रकट की

इस घटना पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने शोक व्यक्त किया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अजीत तिवारी इंटक के प्रदेश सचिव विवेकानंद त्रिपाठी के चाचा थे। जबकि देवंती देवी सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू कुमार के माताजी थी। इन दोनों के निधन से लहलहे पंचायत के लोग मर्माहत है। वहीं मुखिया पूनम देवी, उमेशचंद्र झा, पंकज तिवारी, दिनेश पासवान, अवधेश पासवान, अमित तिवारी, अरविंद तिवारी, प्रवीण तिवारी ने भी शोक संवेदना प्रकट किया है।