Breaking :
||लातेहार: मनिका में चार प्रवासी मजदूरों के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख||लातेहार-चतरा अंतरजिला चेक पोस्ट से भारी मात्रा में कैश बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की आशंका||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार
Friday, March 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

हजारीबाग: दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव में SDPO समेत कई पुलिसकर्मी घायल

हजारीबाग : जिले के बरही स्थित लाटी गांव में बुधवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इसमें बरही के एसडीपीओ नाजिर अख्तर सहित कई पुलिसकर्मियों के अलावा दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गये। मामला शांत कराने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। जैप के जवान को गांव में उतारा गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गुरुवार को भी पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। इस समय लाटी गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। एक युवक विक्की ओझा को गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक देसी पिस्टल और कुछ तमंचे भी बरामद किये गये हैं।

बताया जाता है कि होली के दिन गांव में रोज की तरह कुछ युवक ताश खेल रहे थे। इसी दौरान उसी गांव के कुछ युवकों ने उन्हें होली होने की बात कहकर रंग खेलने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि मारपीट के साथ पथराव व हिंसक झड़प शुरू हो गयी। कुछ ही देर में हथियार भी निकल आये।

सूचना मिलते ही पदमा पुलिस भी पहुंच गयी। बात नहीं बनी और एसडीपीओ नाजिर अख्तर को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर आना पड़ा। मामला शांत कराने पहुंची पुलिस को भी झड़प का सामना करना पड़ा। जमकर पथराव हुआ। इसमें एसडीपीओ को चोट लग गयी। कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आयी हैं। जैप के जवान पूरे इलाके में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Hazaribagh Violence