लातेहार: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 24 पर प्राथमिकी दर्ज
जुगनू/लातेहार
लातेहार : सदर सदर थाना क्षेत्र के सुकरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। जो देखते ही देखते रन क्षेत्र में तब्दील हो गई। दोनो पक्षो मे खूब लाठी डंडे चले।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
बताया जा रहा है कि बारी दोमुहान और बहेरटांड टोला के दो पक्षों में पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच खेत जुताई के दौरान दोनो गुट आपस मे भिड़ गए। इस दौरान दोनो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। घटना में दोनो पक्षो से दर्जन भर लोगो के घायल होने की खबर है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
इस मामले में सदर थाना में दोनों पक्षो से 24 लोगो पर FIR दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।