बालूमाथ: गीले कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से महिला घायल
Woman injured due to electrocution
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
बालूमाथ सीएचसी में इलाज जारी
लातेहार : सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के भाटचतरा ग्राम निवासी खलेश्वर तूरी की पत्नी सपना देवी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी।
घायल महिला को परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सपना देवी अपने घर में गीले कपड़े सूखाने के लिए तार पर टांग रही थी। इसी बीच तार में एकाएक करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर वह घायल हो गयी। करंट से उसका बाया हाथ झुलस गया है।
Woman injured due to electrocution