Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

महिला ने वीडियो कॉलिंग कर भाजपा विधायक सीपी सिंह को की अश्लील बातों में फंसाने की कोशिश

हनी ट्रैप का शिकार होते-होते बचे विधायक, शिकायत दर्ज

रांची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वायरल वीडियो का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब रांची के बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सीपी सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल सोमवार की रात एक अज्ञात महिला ने फोन नंबर 7408335243 से वाट्सएप पर कॉल कर अश्लील बात करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि यह कॉल रात में 1:15 बजे आया जब वह सो गए और फोन की घंटी बजी। उसने फोन उठाया तो वहां से एक महिला ने अश्लील बातें सुनीं। उन्होंने बताया कि महिला बिल्कुल आपत्तिजनक स्थिति में थी। उन्होंने फोन काटने की कोशिश की लेकिन जब फोन नहीं कटा तो उन्होंने स्विच ऑफ कर दिया।

उन्होंने कहा कि उनकी आदत है कि वह 24 घंटे खुद फोन उठाते हैं, भले ही वह किसी अनजान व्यक्ति का हो, यह बात रांची के लोग भी जानते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी लालपुर थाने को दे दी गयी है और अविलंब घटना की जांच कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।