Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

महिला का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह थाना क्षेत्र के चपरी के ललमटिया ग्राम में शनिवार की दोपहर महिला सुकरी देवी का शव कुएं से बरामद किया गया। शव बरामद होने की सूचना उसके परिजनों ने बरवाडीह पुलिस को दी है।

जानकारी के अनुसार चपरी ग्राम निवासी सुकरी देवी (48 वर्ष) पति मंगर सिंह गुरुवार की सुबह बकरी चराने घर से निकली थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह अपने घर वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान शनिवार की दोपहर बाद उसका शव पास के कुएं में पड़ा हुआ देखा गया। इसके बाद इसकी सूचना बरवाडीह पुलिस को दी गई।

सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा, थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को कुएं से निकलवाया।

शव देखने के बाद एसडीपीओ दिलु लोहरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुएं में डूबने से महिला की मौत की आशंका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर जांच पड़ताल करते हुए पोस्टमार्टम हेतु लातेहार भेज दिया है।

वही उसके पुत्र मुनेश्वर सिंह, अनिल सिंह व पति ने पूर्व से चली आ रही जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामलों की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *