Tuesday, February 11, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के इन जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

रांची : राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। इसके लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में देखा जायेगा। मुख्य रूप से दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, धनबाद, बोकारो हजारीबाग, कोडरमा में भारी बारिश होगी।

इसके अलावा 27 से 28 अगस्त के बीच रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। वहीं, 26 अगस्त को दोपहर बाद मौसम में बदलाव की जानकारी दी गयी है। केंद्र के अनुसार इस दिन दोपहर बाद हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यदि मौसम बिगड़ जाये, तो सुरक्षित जगहों पर चले जायें। बिजली के खंभे से दूर रहें। बारिश से बचने के लिए किसी भी सूरत में पेड़ के नीचे न जायें। यह खतरनाक हो सकता है।

Jharkhand Weather Update News