Saturday, January 18, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बालूमाथ : बाइक दुर्घटना में युवक घायल, रांची रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के फूलसु पंचायत अंतर्गत कसमार ग्राम के फुटानी चौक के समीप शुक्रवार की रात बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल युवक लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मनकेरी ग्राम निवासी चरित्र उरांव का पुत्र शिवकुमार उरांव है, जो किसी कार्य को लेकर फूलसु ग्राम से कसमार अपने ननिहाल नागेश्वर उरांव के घर जा रहा था। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। इस हादसे में उसके सिर और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आई है।