Breaking :
||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज
Wednesday, April 24, 2024
गढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा में 13 करोड़ 62 लाख की लागत से बनेगा महिला कॉलेज, सरकार ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

गढ़वा की बेटियां अब अपने ही जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। जिला मुख्यालय के सोनपुरवा में 13 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से महिला महाविद्यालय बनाया जायेगा। झारखंड सरकार ने इसकी प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। यह गढ़वा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अभी तक गढ़वा जिले में एक भी कॉलेज नहीं था।

स्थानीय विधायक एवं मंत्री मिखिलेश ठाकुर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अब गढ़वा में भी सुसज्जित महिला महाविद्यालय खुलेगा। यहां की बेटियां भी अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण उच्च और उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। 13 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉलेज के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इस कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य के सभी विषय पढ़ाए जाएंगे। अत्याधुनिक पुस्तकालय के अलावा इसमें सभी विज्ञान विषयों के लिए अलग प्रयोगशालाएं भी होंगी। कॉमन रूम, स्टाफ रूम, पेंट्री, कैंटीन, एम्फीथिएटर जैसी तमाम सुविधाएं भी होंगी। कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक बड़ा प्रांगण भी होगा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मंत्री के अनुसार यह कॉलेज गढ़वा में महिला शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। गढ़वा की बेटी नम्रता चौबे जिले की लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। मंत्री ने कहा कि वे गढ़वा की सभी समस्याओं को एक-एक करके हल करने का प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में गढ़वा की तस्वीर बदलेगी।