Breaking :
||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला

11 अधिकारियों का तबादला

रांची : सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की स्थानांतरण पदस्थापना की है। कार्मिक विभाग ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

जिला भू-अर्जन अधिकारी स्वर्णरेखा परियोजना आदित्यपुर जमशेदपुर नंदकिशोर गुप्ता का तबादला कर अपर कलेक्टर धनबाद बनाया गया है। अपर कलेक्टर दुमका श्याम नारायण राम का तबादला कर सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, रांची लगाया गया है। निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वरोजगार डीआरडीए पलामू स्मिता टोप्पो का तबादला अपर कलेक्टर गोड्डा के पद पर किया गया है।

उप निदेशक खेल विनय कुमार मिश्रा का तबादला कर अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर साहिबगंज लगाया गया है। भूमि सुधार उप समाहर्ता चाईबासा का तबादला हरिवंश पंडित को कर एसडीओ पाकुड़ के पद पर स्थापित किया गया। सहायक नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम राहुल जी आनंद का तबादला कर एसडीओ साहिबगंज के पद पर लगाया गया है। राजस्व भूमि सुधार विभाग से विभूति मंडल की सेवा राजस्व भूमि सुधार विभाग से लेते हुए, उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट, देवघर के रूप में तैनात किया गया था।

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली भंग, 90 दिन में होंगे चुनाव

ग्रामीण विकास विभाग से अनुराधा कुमारी की सेवा लेते हुए उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया। बीडीओ विश्रामपुर उदय रजक का तबादला कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर के पद पर किया गया है। बीडीओ पाकरटांड़ सिमडेगा कि ग्रामीण विकास से सेवा वापस लेते हुए नगर विकास विभाग को दी गई है। राजस्व भूमि सुधार से सीओ तोपचांची धनबाद विकास कुमार त्रिवेदी की सेवा वापस लेते हुए उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

11 अधिकारियों का तबादला