Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
झारखंडरांची

12 फरवरी को झारखंड आयेंगे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

रांची आयेंगे तेजस्वी यादव

रांची : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को झारखंड आयेंगे। इस दौरान वह रांची में बैठकर राजद विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन की स्थिति से अवगत होंगे।

पटना में गोड्डा के पूर्व विधायक और प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। बैठक के बाद झारखंड में चल रही संगठन की गतिविधियों और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

झारखंड राज्य के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को संगठन को सुदृढ़ और मजबूत करने रांची आयेंगे। रांची में राजद विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इस दौरान यादव संगठन की स्थिति से भी अवगत होंगे। झारखंड में राजद को पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक कैसे मजबूत करें। वह इस पर बात करेंगे और इसे मजबूत करने के लिए टिप्स देंगे।

बैठक के दौरान गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव और बेलहर विधायक मनोज यादव उनके साथ थे। उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र यादव और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें झारखंड के सांगठनिक और राजनीतिक हालात से भी अवगत कराया।

रांची आयेंगे तेजस्वी यादव