Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

Breaking : अब रांची के अशोक नगर में ईडी की छापेमारी

रांची : साहेबगंज के डीएमओ विभूति कुमार से बातचीत के बाद ईडी ने आज सुबह से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। झारखंड और बिहार में अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

रांची में भगवती कंस्ट्रक्शन करीब छह जगहों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी अनिल झा की है। ईडी ने अशोकनगर में भगवती कंस्ट्रक्शन के ठिकाने पर भी छापेमारी की है। माना जा रहा है कि ईडी को अनिल झा के भगवती कंस्ट्रक्शन और पूजा सिंघल के संबंधों की जानकारी मिली है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

मालूम हो कि ईडी आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी के बाद से कई लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इनमें सबसे अहम साहेबगंज डीएमओ विभूति कुमार से पूछताछ मानी जा रही है। कल ईडी ने विभूति कुमार और पूजा सिंघल से एक साथ पूछताछ की थी। इस पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आज छापेमारी की जा रही है। खबर है कि पूछताछ में कई नए नाम सामने आए हैं। जाहिर है ईडी भी ऐसे लोगों के रिकॉर्ड खंगालने में लगी हुई है।

image source -ani