मुख्यमंत्री ने रंका में डिग्री कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय में डिग्री कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मालूम हो कि 2008 से पूर्व रंका गढ़वा सदर अनुमंडल अंतर्गत आता था। अनुमंडल बनने के बाद से रंका वासियों द्वारा डिग्री कॉलेज की मांग की जा रही थी। मंत्री सह गढ़वा विधायक और जिलावासियों की मांग को देखते हुए जनहित में डिग्री कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया है।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
रंका में डिग्री कॉलेज शुरू होने से युवाओं को उच्च शिक्षा के कई अवसर प्राप्त होंगे और भविष्य में उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।