Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंड

राज्य में आज से तीन दिनों तक चलेगी लू, कई जिले येलो अलर्ट में

लू को लेकर चेतावनी और सुझाव जारी

रांची : मौसम केंद्र ने आज से 31 मार्च तक लू चलने की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में लू चलने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 29, 30 व 31 मार्च को लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा समेत प्रदेश के कई जिलों में लू चल सकती है।

29 मार्च को लातेहार, गढ़वा, पलामू और चतरा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। 30 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 31 मार्च को लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है।

बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचाने के उपाय

मौसम विभाग ने लू को लेकर चेतावनी और सुझाव जारी किए हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को धूप से बचने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से पुराने रोगों से पीड़ित लोगों को इससे बचने के लिए कहा गया है, क्योंकि ऐसे लोगों में गर्मी की बीमारी के लक्षणों की संभावना बढ़ जाती है। लू से बचने के लिए इन बातों का करें पालन

-खुद को हाइड्रेट रखें
-पर्याप्त पानी पिएं
-नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी, बेल शरबत जैसे पेय पिएं

  • हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें
  • दोपहर की धूप में बाहर जाने से बचें
    -यदि आप बाहर जाते हैं, तो अपने सिर को कपड़े से ढक लें या छतरी टोपी का उपयोग करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *