Breaking :
||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू प्रमंडल

मंडल डैम को लेकर झारखंड व बिहार के सांसदों ने जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात

केन्द्रीय मंत्री ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये कार्य में गति लाने के निर्देश

नई दिल्ली : श्रम शक्ति भवन स्थित मंत्रालय में गुरूवार को जल संसाधन मंत्रालय के केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में उत्तरी कोयल जलाषय परियोजना (मण्डल डैम) के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

इस बैठक में बिहार के सांसद सुशील कुमार सिंह, औरंगाबाद सांसद एवं झारखण्ड के पलामू लोक सभा सांसद वीडी राम एवं चतरा लोक सभा सांसद सुनील कुमार सिंह सहित जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार, अतिरिक्त सचिव देबाश्री मुखर्जी व अन्य अधिकारी, केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारी तथा वाप्कोस लिमिटेड के अधिकारियो ने भाग लिया। केन्द्रीय मंत्री के साथ सांसदों ने डैम के कार्य को गति देने का आग्रह किया।

बैठक में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर चर्चा हुई

मेाहम्मदगंज बैराज के लिए बिहार सरकार द्वारा क्लेरेन्स दे दिया गया है, बैराज का 95 प्रतिशत काम हो चुका है, शेष कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।

डैम के 12 मेंसे 10 गेट बन चुके हैं, 2 गेट बनाने का कार्य जल्द होगा

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

सुरक्षा कारणों के लिए एक पुलिस पिकेट का निर्माण किया जायेगा। जिसके लिए राज्य सरकार के संबंधित पुलिस व अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है।

डैम के जमीन अधिग्रहण के समय लेागों को मुआवजा व नौकरी दे दी गई थी, फिर भी कुछ अन्य लेागों द्वारा मांग की गई है, जिसका सकारात्मक समाधान निकाला जायेगा।

नहर के गुणवत्ता के विषय पर चर्चा हुई है, इसमे सुधार करने के निर्देश दिये गये हैं।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

वाप्कोस लिमिटेड के अधिकारी एक सप्ताह में साईट का दौरा करके रिपोर्ट देगें।

रांची के अधिकारी , मंत्रालय एवं केन्द्रीय जल आयोग को दैनिक रूप से कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें।

डैम का कार्य 2024 से पहले पूरा कर लिया जायेगा।