Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Friday, March 29, 2024
झारखंडरांची

झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष बदलने की मांग

रांची : प्रदेश कांग्रेस से छह साल के निष्कासन की सिफारिस के बाद आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग की है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की जगह किसी आदिवासी नेता को प्रदेश की कमान सौंपने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से की है।

नेताओं ने एक बार फिर राजकीय अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता कर राजेश ठाकुर पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित जिला कमेटी में महिलाओं और अल्पसंख्यकों को दरकिनार कर दिया गया। इसको लेकर प्रदेश भर में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। कई जगहों पर पुतला दहन किया गया। बवाल बढ़ने पर तीन बार सूची बदली गयी।

आलोक दुबे ने कहा, 2019 के विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया था। झारखंड में कांग्रेस मजबूती से उभरी थी। वर्तमान अध्यक्ष उसे तार-तार करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर ये सभी जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे। पार्टी को हर हाल में आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष मिलना ही चाहिए। इस मौके पर राजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हमारे खून में है। हम किसी भी सूरत में पार्टी को कमजोर नहीं होने देंगे।