22 मार्च से रांची जाने में लगेगा टोल टैक्स, देखें रेट चार्ट
Mandar Toll Plaza
अब सड़क मार्ग से रांची जाना हुआ महंगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने विज्ञापन जारी कर यह सूचित किया है कि मेदिनीनगर – रांची पथ पर माण्डर के पास टोल टैक्स का भुगतान कल यानी 22-03-2022 से अनिवार्य होगा। झारखण्ड से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली राजमार्ग – 75 पर अब तक मेदिनीनगर से रांची जाने के क्रम में कोई भी टोल टैक्स का भुगतान नहीं करना पड़ता था। पर अब से सभी वाहनों को माण्डर टोल टैक्स से गुजरने के लिए अलग अलग दरों का भुगतान करना अनिवार्य होगा।
क्या है रेट चार्ट :-
टोल टैक्स का दर वाहनों के प्रकार के अनुसार होगा जो की निम्नलिखित हैं :
वाहनों के प्रकार | एकल यात्रा के लिए शुल्क | एक दिन के भीतर वापसी यात्रा के लिए शुल्क | एक महीने के भीतर 50 एकल यात्राओं के लिए मासिक पास का शुल्क |
कार, जीप, वैन, लाइट मोटर व्हीकल | 65 | 95 | 2115 |
लाइट कमर्शियल व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल, मिनी बस | 105 | 155 | 3420 |
बस या ट्रक ( 2 एक्सल ) | 215 | 320 | 7165 |
3 एक्सल कमर्शियल व्हीकल | 235 | 350 | 7815 |
एचसीएम या ईएमई या एम्एवी ( 4 – 6 एक्सल) | 335 | 505 | 11235 |
ओवरसाइज़्ड व्हीकल (7 एक्सल से ऊपर) | 410 | 415 | 13680 |
नोट – टोल प्लाजा से 20 किमी की दूरी के भीतर रहने वाले स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहन के लिए मासिक पास की दरें 285 रुपये होंगी।
Mandar Toll Plaza