रांची: पुलिस ने रेस्टोरेंट में जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को पकड़ा
रांची : राजधानी के नामकुम इलाके के एक रेस्टोरेंट से पुलिस ने जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
गिरफ्तार जुआरियों में राजीव कुमार, अर्जुन गोप, शंभू गोप, सुमित सिंह, पुनीत कुमार, अंबुज कुमार, बंशीधर शर्मा, रवि रंजन, आलोक दिवा, विकास कुमार, रोशन मिंज और कुलदीप गोप शामिल हैं।
पुलिस ने इनके पास से ताश, बाइक और कार बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी एसएसपी को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।