Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Friday, April 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदेश-विदेश

रांची हिंसा का UP से जुड़े तार, सहारनपुर के दंगाइयों ने रची साजिश

रांची : रांची को उपद्रव व सांप्रदायिकता की आग में झोंकने व शहर को दहलाने की साजिश में उत्तर प्रदेश के दंगों के मास्टरमाइंड व पोपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) समर्थकों की भूमिका सामने आ रही है। पुलिस-प्रशासन के बड़े अधिकारियों को भी इसकी सूचना मिली है, जिसके बाद से ही ऐसे तत्वों की पहचान का प्रयास तेज कर दिया गया है।

सूचना है कि यूपी के सहारनपुर दंगे के मास्टरमाइंड ने ही रांची को भी दहलाने की साजिश रची। राज्य के बड़े अधिकारियों को भी इसकी सूचना मिली है कि रांची को दहलाने के लिए उत्तर प्रदेश से फंडिंग की गई है। सभी साजिशकर्ता पिछले एक सप्ताह से रांची व खूंटी में सक्रिय थे और वहां के विशेष समुदाय के लोगों को दंगा के लिए भड़का रहे थे, तैयार कर रहे थे।

सूचना यह भी है कि इस उपद्रव में खूंटी से भी करीब 80 से ज्यादा की संख्या में उपद्रवी शामिल हुए थे। बवाल में शामिल जो अनजान चेहरे थे, वे इन्हीं के बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान की कोशिश जारी है।

नौकरी से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हिंदपीढ़ी से बाइक से भाग निकले बाहरी तत्व

पुलिस को सूचना है कि रांची के मेन रोड के उपद्रव में शामिल बाहरी तत्वों में सबसे ज्यादा खूंटी के थे, जो बाइक से पहुंचे थे। मेन रोड में उपद्रव व गोलीबारी के बाद ये तत्व अपनी बाइक से हिंदपीढ़ी के खेत मुहल्ले से होते हुए हरमू नदी के रास्ते बाइपास सड़क को पकड़ा और अरगोड़ा होते हुए पुंदाग पहुंचे। पुंदाग के इलाही नगर में भी कुछ की मोटरसाइकिलें थीं, जिसे लेकर वे रातोरात खूंटी रवाना होने में सफल रहे।

बॉलीवुड और मनोरंजन की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

एक सप्ताह पहले से खूंटी, इलाहीनगर, हिंदपीढ़ी व गुदड़ी में हो रही थी प्‍लानिंग

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को यह भी सूचना है कि यूपी से जुड़े दर्जनभर से अधिक साजिशकर्ताओं ने लोगों को भड़काने के लिए प्रदेश में कई संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया था। सूचना है कि खूंटी के अलावा रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित इलाही नगर, हिंदपीढ़ी व गुदड़ी इलाके में इन साजिशकर्ताओं ने पिछले एक सप्ताह से लोगों को गलत तरीके से पुलिस-प्रशासन व हिंदुओं के प्रति भड़काया। लोगों को यह बताया कि वे अब अगर हथियार नहीं उठाएंगे तो उनके अस्तित्व को मिटाने की साजिश चल रही है। लोगों को गलत-गलत जानकारी देकर उनके मन में सांप्रदायिकता का रंग भरा गया, जिसका नतीजा शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रव व बवाल के रूप में दिखा।

रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पोपुलर फ्रंट आफ इंडिया पर है पुलिस को शक, जारी है तहकीकात

झारखंड में प्रतिबंधित पोपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के माड्यूल पर भी पुलिस को शक है। कभी संताल के क्षेत्र में पीएफआइ ने इसी तरह से घटना को अंजाम दिया था। पीएफआइ के उपद्रवी जहां भी हिंसक वारदात को अंजाम दिए हैं, उनकी अपराध की शैली ऐसी ही होती है। इसलिए पुलिस को शक है कि रांची को सांप्रदायिकता की आग में झुलसाने में पीएफआइ का भी हाथ हो सकता है। हालांकि इससे संबंधित ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। झारखंड में पूर्व में पीएफआइ के बैनर तले मुस्लिम समुदाय के लोगों को भड़काकर थाने पर हमला, उपद्रव व हिंसक झड़प आदि हो चुका है। इसके बाद ही झारखंड सरकार ने पीएफआइ पर प्रतिबंध लगाया था।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

जैसी यूपी में पोस्टर थी, रांची में भी नुपुर शर्मा की वैसी ही पोस्टर मिली

रांची में उपद्रव के बाद महात्मा गांधी मेन रोड पर अरेस्ट नुपुर शर्मा लिखी पोस्टर बिखरी पड़ी थी। पोस्टर में नुपुर शर्मा के चेहरे पर जूते के चिह्न थे। ये ठीक वैसे ही पोस्टर थे, जैसे यूपी में हुए उपद्रव के बाद बरामद हुए थे। इसलिए पुलिस का यकीन पक्का हो गया है कि रांची के उपद्रव का पूरा प्लाट रचने में यूपी के मास्टरमाइंड की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

रांची सहारनपुर

रांची सहारनपुर