Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंडलोहरदगा

लोहरदगा में करमा डाली विसर्जन कर लौट रही आदिवासी लड़कियों से छह युवकों ने की छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

लोहरदगा : जिले के कैरो प्रखंड मुख्यालय में बुधवार देर शाम करमा डाली विसर्जन जुलूस में शामिल बच्चियों व महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। करमा डाली विसर्जन जुलूस में घुसकर युवकों ने बच्चियों से छेड़छाड़ व जातिसूचक गालियां दी। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का भी प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई। घटना की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन की सक्रियता ने साम्प्रदायिक माहौल को बिगड़ने से तो बचा लिया, लेकिन तनाव बना हुआ है। घटना में शामिल छह युवकों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांच अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए उनके-अपने ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

बताया जाता है कि इस घटना को अंजाम देने में पांच मुस्लिम और एक हिंदू युवक का नाम सामने आया है। इस मामले में कैरो प्रखंड निवासी दिवंगत गोपाल उरांव पुत्र बजरंग उरांव ने कैरो थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने एक आरोपी वसीम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस प्राथमिकी में आरोपी अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बजरंग उरांव ने जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है उनमें कैरो थाना क्षेत्र के नयाटोली गांव निवासी हुसैन खान का पुत्र शोएब खान व ताहिर खान, मनौवर खान के पुत्र वसीम खान, कमरुद्दीन खान के पुत्र रोजामत खान, अजबुल खान का पुत्र रिजवान खान तथा टेटू सिंह का पुत्र संतोष सिंह का नाम प्रमुखता से शामिल है। इनके अलावा 10-12 अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।

इस मामले में कैरो के थाना प्रभारी शंखनाथ उरांव का कहना है कि करमा डाली को विसर्जित कर वापस लौटने के क्रम में युवकों ने युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़खानी की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।