Breaking :
||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार||यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बीडीएम सवारी गाड़ी के परिचालन पर फिर लगी रोक, 29 मई से शुरू होना था परिचालन, अब इस..||चतरा: TSPC के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद||पलामू: TSPC सुप्रीमो की पत्नी को लेवी के पैसे पहुंचाने जा रहे दो उग्रवादी गिरफ्तार||लातेहार: माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल पर मचाया उत्पात, एक पोकलेन और चार ट्रैक्टरों में लगा दी आग||पलामू: बैंक में पैसा जमा करने जा रहे युवक से बदमाशों ने लूट लिये 63 हजार||पलामू: प्रेम प्रसंग में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, गर्भपात की दवा खाने पर बिगड़ी हालत||आशुतोष कुमार लातेहार और बबलू कुमार बने चंदवा के थाना प्रभारी||पलामू में आर्केस्ट्रा के दौरान जमकर मारपीट, उप मुखिया ने भाजपा नेता सहित चार को दांतों से काटकर किया घायल

भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राजस्थान भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ सोमवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राजस्थान के विधायक मणिकांत राठौर और मदन दिलावर ने जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान दी गयी है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके परिवार पर जान का खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में भाजपा विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जा रही है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर दर्ज कर कारवाई की मांग की गयी।

कोतवाली इंस्पेक्टर शैलेश कुमार ने बताया कि कांग्रेस की ओर से भाजपा के दो विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है। निर्देश मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा, अमूल नीरज खलखो, रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, अजहर पप्पू, बेलस तिर्की, अजय सिंह आदि उपस्थित थे।