Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: ट्रैक्टर व बाराती गाड़ी की भीषण टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रांची : जिले के मांडर थाना क्षेत्र के रांची-डाल्टनगंज मार्ग एनएच 75 पर तिग्गा फ्यूल पास कंदरी गांव के चिल्हटोली के पास ट्रैक्टर से बाराती गाड़ी की भीषण टक्कर हो गयी। घटना सोमवार देर रात की है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

बताया गया कि सभी चान्हो थाना क्षेत्र के सोंस पतरातू गांव से बोलेरो गाड़ी से रामगढ़ जिला गोला चितरपुर गांव शादी सम्मारोह में शामिल होने के लिये बारात जा रहे थे। इसी दौरान तिग्गा फ्यूल के पास वन वे सड़क पर सामने से आ रही ट्रैक्टर के ट्रॉली से बाराती गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहां ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिये रेफरल अस्पताल मांडर लेकर गये। चिकित्सकों ने जांच के बाद चान्हो थाना के सोस पतरातू गांव निवासी अनंत महतो (50) और राशन डीलर विजय कुमार गुप्ता (35) को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल विजय महतो भाजपा चान्हो मंडल अध्यक्ष और बाराती गाड़ी चालक सूरज उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया। दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है।