Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

गुमला में बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा

गुमला: जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के दोदांग पाकरटोली गांव में बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत हो गयी। हादसे में दोनों बच्चों सुमित उरांव और सचिन की मौत हो गई थी, दोनों स्कूल जा रहे थे उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह दोनों बच्चे बेलगढ़ा के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जा रहे थे। इसी बीच अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों बच्चे एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। जिसके बाद अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। दूर से देख रहे ग्रामीणों ने करीब से देखा तो दोनों बच्चे बेहोश पड़े थे। स्कूल शिक्षक रंजीत सिंह दोनों बच्चों को अपने वाहन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

देश विदेश की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

गुमला : बिजली गिरने गिरने से दो सगे भाइयों की मौत