मनिका में टेंपो पलटने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल, शिक्षक ने पहुंचाया अस्पताल
लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 75 पर डाल्टनगंज से लातेहार की ओर जा रहा टेंपो पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को शिक्षक गोविंद पासवान अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहां सभी घायलों का इलाज डॉ. उमेश ने किया।
घायलों की पहचान संजय भुइयां बेतला, बरवाडीह, रेखा कुमारी और पूनम कुमारी, दोनों पूर्णी पलहेया के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद संजय भुइया और रेखा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर कर दिया गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मनिका थाना के एसआई भोला यादव मनिका अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें