भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव व अक्षरा सिंह 25 अक्टूबर को बालूमाथ में
लातेहार : जिले के बालूमाथ प्रखंड स्थित मगध चमातु कोलमाइंस एरिया में दीपावली के शुभ अवसर पर 25 अक्टूबर 2022 को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव व अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम (स्टेज शो) आयोजित किया गया है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता चेतलाल राम के सौजन्य से किया जाना है। आयोजन समिति ने जिले वासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
हिट मशीन के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव व भोजपुरी की बॉस लेडी अक्षरा सिंह सलमान खान के हिट टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी धमाल मचा चुके हैं।