Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
मनिकालातेहार

मनिका: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग के नामुदाग मोड़ पर शुक्रवार की देर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गयी। मृतक की पहचान सकेंद्र कुमार सिंह (45 वर्ष) सेरेनदाग, लेस्लीगंज, पलामू के रूप में हुई है।

मौके पर थाना प्रभारी शुभम कुमार को सूचना मिलते ही पुलिस बल घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार सकेंद्र बाइक से अपने गांव जा रहा था इसी बीच नामुदाग मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन शनिवार की सुबह मनिका थाना पहुंचे। पुलिस ने पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजन उसे अपने गांव ले गये।