Breaking :
||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये
Wednesday, April 24, 2024
मनिकालातेहार

मनिका में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं ने निकाली रैली, प्रखंड कार्यालय को घेरा, जमकर लगाए सरकार विरोधी नारे

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय में भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में हेमंत सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ उच्च विद्यालय मैदान से पचफेड़ी चौक तक रैली निकाली और प्रखंड कार्यालय का घेराव किया।

विशेष समुदाय को खुश कर रहे हैं मुख्यमंत्री : मुकेश

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा हेमंत सरकार में आवाम सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार एक विशेष समुदाय को खुश करने के चक्कर में लगी हुई है।

हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, घूसखोरी, अफसर शाही चरम पर : हरिकृष्ण सिंह

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राज्य में हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, घूसखोरी, अफसर शाही चरम पर है। इसके बावजूद सरकार कान में तेल डालकर सोई हुई है। जनता का हर तरफ से दोहन हो रहा है। प्रखंड और अंचल कार्यालय में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। पूरी तरह बिचौलिया गिरी हावी है।मुख्यमंत्री हेमंत युवाओं और किसानों को भी छलने का काम कर रही है। एक साल में पांच लाख को नौकरी देने वादा फेल हो गया। झारखंड सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग चला रही है।

वक्ताओं ने निकाली भड़ास

वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी यादव, पूर्व जिप सदस्य रघुपाल सिंह, प्रदेश अजजा मोर्चा नेता अवधेश सिंह चेरो, प्रमुख प्रतिमा देवी, पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष बबन पासवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष छोटू राजा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकित राज समेत कई वक्ताओं ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया और जमकर भड़ास निकाली।

बाजे गाजे के साथ निकाली रैली

इसके पूर्व बाजे गाजे के साथ उच्च विद्यालय मैदान से रैली निकाली जिसमें भाजपाइयों ने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे तख्ती और भाजपा झंडा लेकर खूब नारे लगाए। मौके पर कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन हाय हाय, हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ समेत कई नारे लगाए।

काफी लोग हुए शामिल

मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि लव कुमार दुबे, महामंत्री पंकज कुमार सिंह, धर्मजीत राय, गंगा यादव, मंदीप कुमार, अमरदीप कुमार, बंशी यादव, दिनेश प्रसाद, मीना तिवारी, विकास तिवारी, उमेश यादव, विधि प्रकोष्ठ के सुनील तिवारी, संतोष दुबे, पंकज यादव, विश्वनाथ राय, कौशल प्रसाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें