Tuesday, February 11, 2025
मनिकालातेहार

मनिका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीबी मरीजों के बीच बांटे फल, लेंगे गोद

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में और बाजारटांड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के सेवा सप्ताह पर टीबी मरीजों के बीच फल का वितरण किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्म दिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के वैसे सभी टीबी मरीजों को भाजपा कार्यकर्ता गोद लेंगे और उनके देखभाल का जिम्मा उठाएंगे।

मौके पर उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक सेवा करने का आग्रह किया। मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि लव कुमार दुबे, पूर्व जिप सदस्य रघुपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, मंदीप कुमार, उमेश कुमार यादव, कुनिल देवी, दिनेश प्रसाद समेत अनेक लोग उपस्थित थे।