Breaking :
||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
चंदवाबरवाडीहबालूमाथमहुआडांड़लातेहार

लातेहार, बरवाडीह, बालूमाथ, महुआडांड़ व चंदवा में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सांसद हुए शामिल

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लातेहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ किया रोष पूर्ण प्रदर्शन

लातेहार : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ रैली निकालकर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी विपिन बिहारी सिंह मौजूद रहे। रैली बाजारटांड़ से निकलकर प्रखंड कार्यालय पहुंची। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार व शोषण हो रहा है। इसे रोकने में झारखंड सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही है।

जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के जनविरोधी कार्यों का खामियाजा झारखंड की जनता भुगत रही है। सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार से प्रभावित हो रही हैं। झारखंड के लोग रोजगार के अभाव में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, मंडल प्रभारी संतोष यादव, कल्याणी पांडेय, उमेश सिंह, बलवंत यादव, नरेश पाठक, राजन तिवारी, रवि प्रकाश द्विवेदी, राजीव रंजन पांडेय, पवन गुप्ता, अनिल सिंह , विष्णुदेव गुप्ता, आनंद सिंह श्याम, किशोर वैद्य, विवेक चंदवंशी, रघुवीर यादव, गणेश प्रसाद, शीला देवी, अपर्णा सिंह, आशा देवी, रानी देवी, मुकेश पांडे, राजकुमार प्रसाद, अवधेश चंद्रवंशी, शिवनाथ मेहता, पंकज सिंह, देवेंद्र राम समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

बरवाडीह में झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, सांसद सुनील कुमार सिंह हुए शामिल

निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही हेमंत सरकार : सांसद

लातेहार : राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत शनिवार को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चतरा लोकसभा के सांसद सुनील सिंह के साथ-साथ कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने शिरकत की।

पुराने ब्लॉक परिसर से राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मार्च की शुरुआत की गई जहां पूरे प्रखंड के सभी पंचायतों से आए पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने विरोध मार्च में शामिल होकर राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने जाम कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद सुनील सिंह ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार सिर्फ निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है। राज्य की जनता को धोखा देने का काम कर रही है जिसका प्रमाण है कि जनता से लूट करने के बाद जब सरकार की एजेंसियों के द्वारा नोटिस दिया जा रहा है तो मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के चमचे मंत्री सड़क पर उतर कर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों को धमकियां दे रहे है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चमचे और मंत्री यह भूल गए हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक कोई रबड़ की गेंद नहीं जिसे फेंक दिया जाए आने वाला दिन दूर नहीं जब मुख्यमंत्री समेत उनके सभी मंत्री जेल में होंगे इसकी तैयारी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुरू कर ली है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के विधायक केंद्र की योजनाओं को अपनी उपलब्धि गिना कर शिलान्यास और उद्घाटन करते दिख रहे हैं जबकि सरकार के द्वारा उन्हें प्रति वर्ष मिलने वाले 15 किलोमीटर सड़क कहां उन्होंने बनाई यह बताने का काम नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड की महत्वपूर्ण मंडल डैम परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर पुलिस कैप बनाने को लेकर भी राज्य की सरकार के द्वारा सुरक्षा बल मुहैया नहीं कराया जा रहा है। क्योंकि राज्य की सरकार विकास होने नहीं देना चाहती और नक्सलवाद और अपराध जैसे घटनाओं को बढ़ावा देने में लगी है। जिसके खिलाफ राज्य भर में भाजपा के द्वारा विरोध प्रदर्शन का कार्य अब शुरू हो चुका है और हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ कर ही रुकेगा।

इस दौरान मौके पर सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, प्रखंड प्रभारी मुकेश सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, दीपक तिवारी, बंसी यादव, प्रवीण कुमार, ऋषि प्रजापति, कालो देवी, दिलीप सिंह यादव, सुनील सिंह, नीरज कुमार सिंह, ईश्वरी सिंह समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

चंदवा में भाजपाइयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली, किया विरोध प्रदर्शन

लातेहार : हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत शनिवार को चंदवा प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री नीलम देवी जिला से आये अवधेश सिंह चेरो व राकेश दुबे शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने कृषि फार्म परिसर से रैली निकाला जो इंदिरा गांधी चौक होते हुए प्रखण्ड मुख्यालय पहुची। जिसके बाद हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मार्च की शुरुआत की गयी। जहां पूरे प्रखंड के सभी पंचायतों से आए पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने विरोध मार्च में शामिल होकर राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रखण्ड मुख्यालय पहुच कर रैली सभा मे तब्दील हो गयी। सभा को कई भाजपा नेताओ ने सम्बोधित किया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार पाठक ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार सिर्फ निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है और राज्य की जनता को धोखा देने का काम कर रही है जिसका प्रमाण है कि जनता से लूट करने के बाद जब सरकार की एजेंसियों के द्वारा नोटिस दिया जा रहा है तो मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के मंत्री विधायक सड़क पर उतर कर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों को धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी इनकी धमकियों से डरने वाले नही है वक्त आने पर पुर जोर जबाब दिया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव में कहा कि राज्य सरकार की समयसीमा अब समाप्त होने को है। भाजपा कार्यकर्ता हेमंत सरकार के गलत नीतियों को जन जन तक पहुचाने का कार्य करे।

मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि हेमंत की सरकार में भय भूख और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल गया है। चारों ओर लूट ही लूट मची हुई है। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है।

इनके अलावे सभा को महेंद्र प्रसाद साहू, विजय दुबे, रामबृक्ष चौधरी, प्रभाकर मिश्रा समेत कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दीपक निषाद, शिवकेश्वर यादव, बिनोद कुमार बिनु, आशीष कुमार सिंह, मनीष गुप्ता, रिकी वर्मा, रोहित शाहदेव समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

महुआडांड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

लातेहार : महुआडाड प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। वहीं महुआडाड प्रखंड भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो के नारे लगाए और प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यसमिति सदस्य राजधानी यादव ने कहा कि यह सरकार झूठ और फरेब की सरकार है। जिस प्रकार झूठ बोलकर सत्ता में आने का काम किया एक बार फिर से कल लोगों को बरगलाते हुए विधानसभा में दो विधेयक को पारित कराने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस राज्य को अलग इसी वजह से किया था कि यहां के लोगों को सीधा इसका लाभ मिल सके। प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने का काम किया था। लेकिन कोर्ट ने इस को खारिज किया और इसका हश्र लोगों ने देखा। इसी तरह बिना सोचे समझे संशोधन के फिर से एक बार प्रस्ताव पारित किया गया है।

इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से शास्त्री चौक, बिरसा चौक, रामपुर होते हुए जुलूस के माध्यम से महुआडाड प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहां उपस्थित नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर बयान बाजी की। लोगों को इस सरकार को उखाड़ फेंकने व राज्य में विकास की गति को तेज देने का आह्वान किया।

इस प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी यादव, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष सिंह चेरो, जिला मंत्री सह महुआडाड मंडल प्रभारी ध्रुव कुमार पांण्डे, जिला कार्यसमिति सदस्य रामलाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रसाद, दिलिप प्रसाद, आनन्द किशोर नाथ शाह, दिपेन्द्र नाथ शाह, पुनम बड़ाइक, स्तेला नगेसिया, हीरालाल प्रसाद, जमुना प्रसाद, प्रशान्त सिंह, भुवनेश्वर सिंह, बिहारी लाल जयसवाल, सुरज कुमार साहू, शकिल खान, नागेश मुंडा समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे है।

बालूमाथ में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने रैली निकालकर किया जनाक्रोश प्रदर्शन

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में आज प्रदेश भाजपा के आह्वान पर हेमंत सरकार के खिलाफ बालूमाथ प्रखंड भाजपा कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जनाक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने की। जबकि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश राम मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ी है। यह सरकार किसान विरोधी है और युवाओं को ठगने का कार्य कर रही ह रैली बालूमाथ दुर्गा मंडप से प्रारंभ होकर बस पड़ाव थाना चौक मुरपा मोर कासियाडीह होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंच सभा में तब्दील हो गयी। जहां पर लोगों ने हेमंत सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और इस्तीफा मांगा।

वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश राम ने कहा कि हेमंत सरकार के आने से झारखंड में अराजकता, भ्रष्टाचार, हत्याएं बढ़ गई है युवाओं, किसानो आदिवासी समाज को भी इन्होंने ठगने का कार्य किया है।

इस इस दौरान कार्यक्रम के प्रभारी तुलामन साहू के साथ बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, प्रखंड महामंत्री राम कुमार गुप्ता, संजीव कुमार सिन्हा, रवि कुमार सिंह, सुनील पांडे, रविंद्र कुमार सिन्हा, प्रेम गुप्ता, शैलेश सिंह, कृष्णा यादव, संजय यादव, अखिलेश भोक्ता, अमित कुमार, गंगेश्वर यादव, विजय यादव, अशोक प्रसाद, विजय ठाकुर, दीपक कुमार, जितेंद्र प्रसाद, रामेश्वर गुप्ता, राजेंद्र चावला, अरविंद भगत, विपिन यादव, पवन यादव, सूरज कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।