Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Saturday, April 20, 2024
लातेहारहेरहंज

हेरहंज में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का जनाक्रोश प्रदर्शन, पूर्व विधायक प्रकाश राम हुए शामिल

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड में प्रदेश भाजपा के आह्वान पर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ शुक्रवार को हेरहंज प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रकाश राम मौजूद थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर पूर्व विधायक श्री राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे की मुख्य मंत्री हेमंत सरकार में व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार, लगातार हो रही है। हेमंत सरकार बनते हीं चाईबासा में सात आदिवासियों की नृशंस हत्या, सिधु कानू वंसज की हत्या, आदिवासी समाज धार्मिक अगुवा जैसे पाहन मानकी मुंडा जैसे लोगों को मिलने वाली सरकारी राशि बंद, केंद्र सरकार के योजनाओं को लटकाना, बदहाल बिजली व्यवस्था, नक्सलियों का आतंक बढ़ना, आदिवासियों बेटियों के साथ अनाचार की घटना, टीएसी की गठन में संवैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं करना, विकास विरोधी सरकार, विकास के क्षेत्र में सरकार एक कदम आगे नहीं बढ़ी, आधार भूत संरचना के क्षेत्र में सरकार एक काम नहीं की, सरकार द्वारा पिछड़ों के आरक्षण को बढ़ावा देने का ढोंग करना व बिना आरक्षण पंचायत एवं नगर चुनाव करवाना, मुख्यमंत्री की दोहरी मानसिकता दर्शाती है।

हेमन्त सरकार बनने के बाद से धर्मान्तर का खेल खुले आम हो रहा है, भोले भले आदिवासियों व गरीबों का धर्मान्तर सरकार के संरक्षण में हो रहा है, एक विशेष समुदाय को खुश करने के चक्कर में बहुसंख्यक समाज के आस्था को लगातार चोट पहुंचाने का काम इस सरकार ने किया है, नमाज कक्ष की चिंता है, लेकिन बहुसंख्यक समाज की चिंता नहीं है, किसान विरोधी सरकार, भ्रष्टाचार के आकांड में डूबी हुई सरकार, महिला विरोधी सरकार, युवा विरोधी सरकार साथ ही साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की के अनलीगल बयान बाजी पर पूर्व विधायक श्री राम ने कहा कि बंधु तिर्की जिस तरह कार्यक्रम में भाषा का प्रयोग किये है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। बंधु तिर्की को हमलोग अच्छे राज नेता के रूप में जानते हैं। लेकिन जिस तरह भाषा का प्रयोग किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जहां मिले पटक पटक कर मारो यह ये निन्दनीय है, मैं साफ शब्दों में कहना चाहते हैं कि अगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में उतारू हो जाएं तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मारना है तो हमको लगता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पांच गुणा ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ता काफी स्थिति में मजबूत है और भारी पड़ेगी। जहां भी इस तरह की लड़ाई लड़ने की जरूरत पड़ेगी तो भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मारना शुरू करेगी तो शायद उनको बचने को जगह नहीं मिलेगी। बंधु तिर्की में अगर दम है तो झारखंड में कहीं भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भिंड कर देख लें कि भारी कौन पड़ता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से प्रखंड मुख्य मार्ग होते हुए प्रखंड कार्यालय तक विशाल रैली निकाली। रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्यामलाल गोस्वामी ने किया।

मौके पर कार्यक्रम प्रभारी बृजमोहन राम, जिला मंत्री संतोष यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजीत जायसवाल, विजय गुप्ता, अजय सिंह, जासमतिया कुंवर, सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु रंजन, मंडल महामंत्री कन्हाई साव, मंडल मजदूर मंच अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज यादव युवा अध्यक्ष अवधेश यादव, युवा महामंत्री सरहुली सिंह, राकेश यादव, एससी मोर्चा अध्यक्ष कुसु गंजू, प्रखंड मंत्री शंकर साव, सतवंती देवी, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव, महिला मोर्चा अध्यक्ष चिंतामणि देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुड्डू वर्मा, रंजन प्रसाद, देवनन्दन प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष शिव सिंह, राजेश साव, कृष्णा प्रसाद, गुलाब ठाकुर, बिशेसर भगत, नाम सिंह, जीतेश यादव, नीरज कुमार, चौधरी यादव, परमेश्वर मिस्त्री, नाम सिंह, कामेश प्रसाद, लालदेव गंजू समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।