Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
बरवाडीहलातेहार

आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीप ज्योति हुए शामिल

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा शनिवार की सुबह मंडल कमेटी अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य दीप ज्योति मुड़ ने शिरकत की। शोभा यात्रा की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पुराने ब्लाक परिसर से की गई। जहां पैदल भ्रमण करते हुए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और नेताओं ने रेलवे कॉलोनी बाजार और बस स्टैंड के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौक पर शोभा यात्रा का समापन किया।

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष सिंह चेरो, जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मंडल कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, मुखिया कालो देवी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सखीचंद प्रसाद, महामंत्री मनोज प्रसाद, प्रदीप सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, हेमंत कुमार रवि, मनोज यादव, संतोष विश्वकर्मा, दीपक कुमार तिवारी समेत काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।