चंदवा: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, रामनवमी की छुट्टी में आया था घर
लातेहार : सोमवार को चंदवा चांपी-लोहरदगा पथ पर थाना क्षेत्र के डेढ़टंगवा घाटी में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार विशुनधारी प्रसाद वर्मा पिता बोधी महतो (भुरकुंडा बाजार, पतरातु) को चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस के जरिए चंदवा सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि विशुनधारी प्रसाद वर्मा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में एक कंपनी के माध्यम से प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह श्री रामनवमी की छुट्टी में घर गया था। वहां से लौटते समय उनका एक्सीडेंट हो गया।
इसे भी पढ़ें :- कुख्यात मानव तस्कर महिला ने किया सरेंडर, एक लाख था इनाम