Tuesday, February 11, 2025
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ में छत से गिरकर बच्चा गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के पिंडारकोम ग्राम निवासी नंदकिशोर यादव का 4 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार यादव पक्के मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

घायल बच्चे का इलाज डॉक्टर अशोक ओड़िया ने किया। लेकिन बच्चे की हालत ने गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार घायल अंकुश कुमार यादव अपने पक्के मकान की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया। इस घटना में घायल अंकुश कुमार यादव की बाई पैर टूट गई है और सिर पर गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं।