लातेहार: पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने केरोसिन तेल डालकर लगा ली आग, मौत
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुरा पंचायत के रेहल गांव निवासी 36 वर्षीय सकेंद्र उरांव पत्नी से हुई विवाद के बाद केरोसिन तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी।
परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे वह शराब के नशे में घर आया था। इस दौरान उसने पत्नी से कुछ सामान की मांग की। जिस पर कहा गया कि जाकर खुद ले जाओ। इसके बाद उसने घर में रखा केरोसिन का तेल डालकर अपने शरीर में आग लगा ली।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
आग लगने के बाद चीख-पुकार की आवाज के बाद घर के परिजन उठे और शरीर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक शरीर के कई अंग पूरी तरह से जल चुके थे। रात में ही पत्नी ने पति को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल लाया। जहां डॉ सुनील प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
इसके बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को यह जानकारी दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।